बीकानेर: जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर को किया गया खाली
बीकानेर जिला कोर्ट परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली कराना शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है। जांच एजेंसियां भी तुरंत सक्रिय हो गई हैं और मामले की गहन जांच की00 ज