चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम चेतक एक्सप्रेस से गिरकर सीकर जिले के नीम का थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय ओंकार सिंह घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई है। जीआरपी ने उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार युवक नशे में था और संतुलन बिगड़ने से गिरा।