बिलारी: दहेज की मांग पूरी न होने पर बिलारी निवासी विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, थाने में दी गई तहरीर
दहेज की मांग पूरी न होने पर बिलारी निवासी विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।तहरीर का आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी है।