महोबा: सिजहरी में बहू-पोते को बचाने पहुंचे बुजुर्ग पिता की शराबी बेटे ने पीट-पीटकर की हत्या
Mahoba, Mahoba | Jun 8, 2026 एक शराबी बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि महेश नामक युवक शराब के नशे में पत्नी और बच्चे की पिटाई कर रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता हरिहर पर उसने ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरिहर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है।