Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

विशेष लोक अदालत में एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) के 06 मामलों का सफल निष्पादन, ₹27,79,500 की राशि पर हुआ समझौता जहानाबाद, दिनांक 18 जुलाई 2026: माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद श्री विकास कुमार के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय भवन, जहानाबाद में एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य चेक बाउंस से संबंधित लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर शीघ्र निष्पादन कर पक्षकारों को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्चीला न्याय उपलब्ध कराना था। लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों को आपसी संवाद एवं सहमति के माध्यम से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण संभव हो सका। आज आयोजित विशेष लोक अदालत में जहानाबाद में गठित पीठ द्वारा 04 मामलों तथा अरवल जिले में गठित पीठ द्वारा 02 मामलों का सफल निष्पादन किया गया। इस प्रकार कुल 06 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ, जिसमें ₹27,79,500 (सत्ताईस लाख उनहत्तर हजार पाँच सौ रुपये) की कुल समझौता राशि निर्धारित की गई। यह निस्तारण न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने तथा पक्षकारों के समय, धन एवं ऊर्जा की बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय व्यवस्था का एक प्रभावी एवं जनहितकारी माध्यम है, जिसके माध्यम से पक्षकार बिना अनावश्यक विलंब एवं अतिरिक्त व्यय के अपने विवादों का स्थायी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में श्री प्रभात कुमार द्विवेदी, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, श्री कुमार सौरभ, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (पीठासीन पदाधिकारी), श्री विनय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, श्री अजीत कुमार, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, श्री राजीव कुमार, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्री रमेश प्रसाद (पीठ अधिवक्ता), श्री सुजीत कुमार, पैनल अधिवक्ता, श्री अमरेंद्र कुमार, पीठ लिपिक सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही।

46 views | Jehanabad, Bihar | Jul 18, 2026

MORE NEWS

✨ श्रद्धा • आस्था • आध्यात्मिकता ✨

श्रावणी मेला–2026 के भव्य शुभारंभ समारोह हेतु आमंत्रण।

पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर आयोजित श्रावणी मेला–2026 के शुभारंभ समारोह में बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम का आशीर्वाद पाने हेतु आप सभी श्रद्धालु, जनमानस एवं समस्त जहानाबाद जिलावासी सादर आमंत्रित हैं।

📍 स्थान : बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर पहाड़, जहानाबाद
📅 गुरुवार, 30 जुलाई 2026
🕚 प्रातः 11:00 बजे

आपकी सादर उपस्थिति एवं सेवा हेतु जिला प्रशासन, जहानाबाद सदैव तत्पर है।
—जिला प्रशासन, जहानाबाद

#श्रावणीमेला2026 #बाबासिद्धेश्वरनाथ #बराबरपहाड़ 
#जिला प्रशासन जहानाबाद

✨ श्रद्धा • आस्था • आध्यात्मिकता ✨ श्रावणी मेला–2026 के भव्य शुभारंभ समारोह हेतु आमंत्रण। पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर आयोजित श्रावणी मेला–2026 के शुभारंभ समारोह में बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम का आशीर्वाद पाने हेतु आप सभी श्रद्धालु, जनमानस एवं समस्त जहानाबाद जिलावासी सादर आमंत्रित हैं। 📍 स्थान : बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर पहाड़, जहानाबाद 📅 गुरुवार, 30 जुलाई 2026 🕚 प्रातः 11:00 बजे आपकी सादर उपस्थिति एवं सेवा हेतु जिला प्रशासन, जहानाबाद सदैव तत्पर है। —जिला प्रशासन, जहानाबाद #श्रावणीमेला2026 #बाबासिद्धेश्वरनाथ #बराबरपहाड़ #जिला प्रशासन जहानाबाद

Jehanabad, Bihar | Jul 26, 2026

📍 विकसित भारत • समृद्ध बिहार | पंचायत विकास दिवस | सुरंगापुर भवानीचक, जहानाबाद

🔹 जिले की सभी 88 ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस एवं विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन।
🔹 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरंगापुर भवानीचक पंचायत में सहभागिता कर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद।
🔹 897 टीबी मरीजों एवं SAM बच्चों के बीच फूड बास्केट का वितरण।
🔹 मद्य निषेध एवं नशामुक्ति पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता।
🔹 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक लाइव प्रसारण एवं श्रवण।
🔹 ग्राम सभा में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के चयन पर विशेष बल।
🔹 जिला पदाधिकारी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, महिला सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सौर ऊर्जा अपनाने का दिया संदेश।
🔹 पुलिस अधीक्षक ने बच्चों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी विकसित करने की अपील की।
🔹 उप विकास आयुक्त ने कहा— "सशक्त पंचायत ही विकसित भारत और समृद्ध बिहार की �

📍 विकसित भारत • समृद्ध बिहार | पंचायत विकास दिवस | सुरंगापुर भवानीचक, जहानाबाद 🔹 जिले की सभी 88 ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस एवं विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन। 🔹 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरंगापुर भवानीचक पंचायत में सहभागिता कर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद। 🔹 897 टीबी मरीजों एवं SAM बच्चों के बीच फूड बास्केट का वितरण। 🔹 मद्य निषेध एवं नशामुक्ति पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता। 🔹 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक लाइव प्रसारण एवं श्रवण। 🔹 ग्राम सभा में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के चयन पर विशेष बल। 🔹 जिला पदाधिकारी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, महिला सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सौर ऊर्जा अपनाने का दिया संदेश। 🔹 पुलिस अधीक्षक ने बच्चों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी विकसित करने की अपील की। 🔹 उप विकास आयुक्त ने कहा— "सशक्त पंचायत ही विकसित भारत और समृद्ध बिहार की �

Jehanabad, Bihar | Jul 26, 2026

💪"टीबी हारेगा, जहानाबाद जीतेगा" का संकल्प हुआ और मजबूत! 

📍 पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने ग्राम पंचायत सुरंगापुर भवानीचक से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 27 न्यूट्रीशन किट वितरित कर किया  शुभारंभ।

✅ जिलेभर में 628 टीबी मरीजों एवं 269 MAM/SAM बच्चों के बीच कुल 897 न्यूट्रीशन किट का वितरण।
🤝 जिला प्रशासन, जहानाबाद एवं अल्केम लेबोरेट्रीज़ के सहयोग से अगले 6 माह तक 5382 यूट्रीशन किट उपलब्ध कराए जाएंगे।

🔍 अब तक जिले में 82,178 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग कर समय पर उपचार एवं पोषण सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

पोषण, उपचार और जनसहभागिता के साथ टीबी मुक्त भारत के साथ साथ टीबी मुक्त जहानाबाद का संकल्प हुआ और अधिक सुदृढ़।

#टीबी_हारेगा_जहानाबाद_जीतेगा #TBMuktBharat #PanchayatVikasDiwas #ViksitBharatSamriddhBihar #Jehanabad DistrictAdministrationJehanabad

💪"टीबी हारेगा, जहानाबाद जीतेगा" का संकल्प हुआ और मजबूत! 📍 पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने ग्राम पंचायत सुरंगापुर भवानीचक से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 27 न्यूट्रीशन किट वितरित कर किया शुभारंभ। ✅ जिलेभर में 628 टीबी मरीजों एवं 269 MAM/SAM बच्चों के बीच कुल 897 न्यूट्रीशन किट का वितरण। 🤝 जिला प्रशासन, जहानाबाद एवं अल्केम लेबोरेट्रीज़ के सहयोग से अगले 6 माह तक 5382 यूट्रीशन किट उपलब्ध कराए जाएंगे। 🔍 अब तक जिले में 82,178 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग कर समय पर उपचार एवं पोषण सहायता सुनिश्चित की जा रही है। पोषण, उपचार और जनसहभागिता के साथ टीबी मुक्त भारत के साथ साथ टीबी मुक्त जहानाबाद का संकल्प हुआ और अधिक सुदृढ़। #टीबी_हारेगा_जहानाबाद_जीतेगा #TBMuktBharat #PanchayatVikasDiwas #ViksitBharatSamriddhBihar #Jehanabad DistrictAdministrationJehanabad

Jehanabad, Bihar | Jul 26, 2026

विशेष लोक अदालत में एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) के 06 मामलों का सफल निष्पादन, ₹27,79,500 की राशि पर हुआ समझौता जहानाबाद, दिनांक 18 जुलाई 2026: माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद श्री विकास कुमार के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय भवन, जहानाबाद में एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य चेक बाउंस से संबंधित लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर शीघ्र निष्पादन कर पक्षकारों को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्चीला न्याय उपलब्ध कराना था। लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों को आपसी संवाद एवं सहमति के माध्यम से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण संभव हो सका। आज आयोजित विशेष लोक अदालत में जहानाबाद में गठित पीठ द्वारा 04 मामलों तथा अरवल जिले में गठित पीठ द्वारा 02 मामलों का सफल निष्पादन किया गया। इस प्रकार कुल 06 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ, जिसमें ₹27,79,500 (सत्ताईस लाख उनहत्तर हजार पाँच सौ रुपये) की कुल समझौता राशि निर्धारित की गई। यह निस्तारण न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने तथा पक्षकारों के समय, धन एवं ऊर्जा की बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय व्यवस्था का एक प्रभावी एवं जनहितकारी माध्यम है, जिसके माध्यम से पक्षकार बिना अनावश्यक विलंब एवं अतिरिक्त व्यय के अपने विवादों का स्थायी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में श्री प्रभात कुमार द्विवेदी, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, श्री कुमार सौरभ, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (पीठासीन पदाधिकारी), श्री विनय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, श्री अजीत कुमार, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, श्री राजीव कुमार, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्री रमेश प्रसाद (पीठ अधिवक्ता), श्री सुजीत कुमार, पैनल अधिवक्ता, श्री अमरेंद्र कुमार, पीठ लिपिक सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही। - Jehanabad News