कालपी: कालपी तहसील के हिमनपुरा खंड संख्या 4 में प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों से अवैध मौरंग खनन का वीडियो आया सामने
Kalpi, Jalaun | Apr 15, 2026 कालपी के हिमनपुरा खंड संख्या-04 में वेतवा नदी का सीना भारी मशीनों से छलनी किया जा रहा है, आरोप है कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के नियमों की अनदेखी कर एक दर्जन से अधिक प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों से नदी की जलधारा में खनन किया जा रहा है, जिसका वीडियो बुधवार सुबह 10 बजे सामने आया है, यहां खनन माफिया नदी की धारा को रोककर व दिशा बदलकर खनन किया जा रहा है।