पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रार्थना-पत्रों का निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।