गिरिडीह: झामुमो युवा मोर्चा की बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में हुई बैठक
झामुमो युवा मोर्चा की एक बैठक शनिवार को 4 बजे बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि युवाओं को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि युवा दिशोम गुरू शिबू सोरेन के आदर्शों पर चलकर इतिहास गढें।