बक्सर: 10 वर्षों में 40 चोरों के साथ अली बाबा ने बक्सर को लूटा ,इटाढ़ी पुल ध्वस्त मामले में सदर विधायक का विपक्ष पर बड़ा हमला
Buxar, Buxar | Jun 16, 2026 सदर विधायक आनंद मिश्र ने पुल और विकास कार्यों को लेकर विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में हुए निर्माण कार्यों की जांच कराई गई तो यह सामने आ जाएगा कि आखिर पुल का माल किसने खाया और कमीशन किसके पास गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग आज पुल और सड़क की समस्याओं को लेकर राजनीति कर रहे हैं, जबकि पुल निर्माण के दौरान वे हीं विधायक थे।