नीमराना: नीमराणा में 15 दिन से बिजली कटौती पर उच्च स्तरीय समीक्षा, नए सब स्टेशन से उम्मीद
नीमराणा। औद्योगिक क्षेत्र में 15 दिन से जारी बिजली कटौती और ट्रिपिंग के समाधान के लिए रीको सभागार में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में 132 केवी पावर हाउस, कोलीला-जोगा 33/11 केवी सब स्टेशन की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि कोलीला जोगा सब स्टेशन शुरू होकर जयपुर डिस्कॉम को हस्तांतरित हो गया है।