भनोली: दन्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा मानसखंड मंदिर माला का मुख्य केंद्र है जागेश्वर धाम
Bhanoli, Almora | Apr 12, 2024 सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दन्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित किया। साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सभा से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत कर बाजार क्षेत्र में रोड शो भी किया। कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन का मुख्य केंद्र जागेश्वर धाम है।