मधुबनी सदर अस्पताल के ओपीडी परिसर में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत सामने आई है। भीषण गर्मी में इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि उन्हें बाहर से पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। वहीं अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और मेडिकल वेस्ट के आसपास कचरा जमा होने को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
#MadhubaniNews #Madhubani #BiharNews #MadhubaniSadarHospital #HospitalNews #Healthcare #PublicHealth #MadhubaniNews #DENNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Breaking News ] [ Madhubani Sadar Hospital ] [ Sadar Hospital Madhubani ] [ Madhubani Hospital News ] [ Madhubani Water Crisis ] [ Hospital Water Problem ] [ Bihar Health News ] [ Madhubani Health News ] [ Madhubani Latest News ] [ Madhubani Hospital Problem ]