गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: RPF टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रेन से 30 लीटर बीयर बरामद की
गया RPF और आउट पोस्ट मानपुर द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आसनसोल–वाराणसी पैसेंजर से 30 लीटर बीयर बरामद की गई। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शनिवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सूचना पर मानपुर स्टेशन पर जांच के दौरान ट्रेन के बीच वाले इंजन के पास तीन कपड़े के झोलों में बीयर पाई गई। पूछताछ में किसी ने झोलों पर दावा नहीं किया।