मुरादाबाद: दिवाली-छठ पर मुरादाबाद मंडल में तत्काल टिकट की सख्त निगरानी, दलालों पर लगेगी रोक
मुरादाबाद मंडल ने दिवाली, भाईदूज और छठ पूजा के दौरान तत्काल टिकट बुकिंग पर सख्त नजर रखी है। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर विशेष ड्यूटी लगाकर दलालों पर रोक के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है।