पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र के गांव बाजार घाट बैल्हा के निकट लालापीर के पास सड़क किनारे खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।