बदायूं: सुंदरनगर बाबा कॉलोनी में परिवार से मिलने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हुई
Budaun, Budaun | Mar 21, 2024 गुरुवार को बदायूं के विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रांतीय संगठन मंत्री ब्रजक्षेत्र राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या के मामले में परिजनों से मिलने सुंदरनगर बाबा कालोनी पहुंचे। परिजनों से मिलने के बाद वह मीडिया से बात कर रहे थे। तभी वहां पर तैनात सीओ ने कहा अपनी भाषण बाजी न करें। उसके बाद पुलिस से नोकझोंक हो गई।