बदायूं: नगरिया खन्नू गांव में भाई से कहासुनी होने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को फावड़ा मारकर मौत के घाट उतारा
Budaun, Budaun | Mar 21, 2024 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के नगरिया खन्नू गांव के रहने वाले 24 वर्षीय पप्पू सिंह पुत्र नरसिंह बुधवार रात अपने परिवार के साथ खाना खाकर घर पर गया था। तो उसका बड़ा भाई रामस्वरूप कहीं से दारू पीकर नशे में आया और पूरे परिवार के साथ गाली गलौज करने लगा। भाई से कहासुनी हो गई। घर से फावड़ा उठाकर सो रहे पप्पू सिंह पर तावड़ तोड़ फावड़े बार कर मौत के घाट उतार दिया।