झालरापाटन: हरिपुरा मोड़ पर बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पत्नी की इलाज के दौरान हुई मौत
झालरापाटन के हरिपुरा मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर की से घायल दंपति में पत्नी अनौख बाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी गौतम बिश्नोई ने बताया कि मांडा श्यामपुरा के रहने वाले दंपति अमेठा शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।