कोरबा: कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू उर्फ ‘बरबट्टी’ के मकानों पर नगर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, राताखार में हुई बड़ी कार्रवाई
Korba, Korba | May 21, 2026 कोरबा निगम क्षेत्र अंतर्गत राताखार बस्ती स्थित गणेश मंदिर चौक के पास नगर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू उर्फ “बरबट्टी” से जुड़े मकानों और निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया। कार्रवाई को लेकर इलाके में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.