हाथरस के शिक्षा जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूपी बोर्ड ने मानकों और शर्तों का उल्लंघन करने पर प्रदेश के 465 वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता हमेशा के लिए समाप्त कर दी है, जिसमें अकेले हाथरस जिले के 5 बड़े विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इन स्कूलों ने पिछले दो वर्षों से न तो कोई नया एडमिशन किया था और न ही इनके छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे थे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर बोर्ड ने यह सख्त कदम उठाया है।
मान्यता रद्द होने वाले स्कूलों में बीएच मिल रोड का SBLSS इंटर कॉलेज, टिकारी का बी. प्रताप महेंद्र सिंह हाई स्कूल, मितनपुर का SRKUMV, सुमेरपुर कचौरा का राजकमल हाईस्कूल और भगवानपुर हतीसा का श्री महावीर प्रसाद हाई स्कूल शामिल हैं। आदेश के बाद अब ये विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 से किसी भी कक्षा में नया प्रवेश नहीं ले सकेंगे। इस कार्रवाई से जिले के स्कूल संचालकों और प्रबंधकों में हड़कंप मच गया है। हाथरस की हर बड़ी और शिक्षा विभाग से जुड़ी ग्राउंड अपडेट के लिए फॉलो करें हाथरस सिटी न्यूज़।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
[ Hathras | Hathras City News | UP News | Hindi News | Uttar Pradesh | Hathras Police | UP Police | Breaking News | ATCard | Viral News | हाथरस | हिंदी खबर | यूपी न्यूज़, Mursan, Sasni, Sikandrarau, Sadabad, Sahpau, सासनी, सिकंदराराऊ, सादाबाद, मुरसान, सहपऊ, जलेसर, students, girls, boys, men, women, school, college, movies, music, #fbreels #instareels ]