उज्जैन शहर: उज्जैन के महाकाल मंदिर में गुजरात और युपी के श्रद्धालुओं के साथ ठगी हुई, आरोपियों ने फर्जी पास बनाकर श्रद्धालुओं को बेचे
उज्जैन के महाकाल मंदिर में गुजरात और युपी के श्रद्धालुओं के साथ ठगी हुई है। कुछ आरोपियों ने फर्जी पास बनाकर श्रद्धालुओं को 5 हजार रूपए में बेच दिए। अब पुलिस मामले की जांच करते हुए कार्यवाही कर रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकाल मंदिर में फर्जी पास लेकर गुजरात और युपी के श्रद्धालु आए थे।