शाजापुर: शाजापुर में विधायक से बाइक सवार युवकों ने की अभद्रता, युवक थे नशे में, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
शाजापुर में शुक्रवार रात करीब 10 बजे विधायक अरुण भीमावद की कार के सामने कटबाजी की। जब विधायक ने युवकों को रोका तो दोनों युवक विधायक से अभद्रता करने लगे। ऐसे में यहां पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली थाने ले गई। दोनों का मेडिकल कराया गया। घटनाक्रम शहरी हाईवे पर मां राजराजेश्वरी मंदिर के पास हुआ।