शाजापुर: सॉफ्टबॉल की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता SGFI के लिए अंडर 17 लड़कियों और लड़कों की टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की 68वी सॉफ्टवाल की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 5 जनवरी से 8 जनवरी तक महाराष्ट्र के जलगांव में होना है। इस राष्ट्रीय खेल प्रतयोगिता के लिए शाजापुर के सरस्वती विद्या मंदिर की अंडर 17 में गर्ल्स और बॉयज टीम का भी चयन हुआ है ।इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 25 गर्ल्स और बॉयज खिलाड़ी महाराष्ट्र के जलगांव रवाना हो रहे हैं।