शाजापुर: ग्राम कुकड़ेश्वर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई, शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
शाजापुर ग्राम कुकड़ेश्वर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त। शुक्रवार को शाम 5:00 बजे नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम ने जानकारी देते हो बताया कि विगत कुछ दिन पहले ग्राम कुकड़ेश्वर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के आसपास की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसको लेकर अतिक्रमण हटाया गया।