मनोहरथाना: मनोहरथाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, लूट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी पर हुआ पथराव
मनोहरथाना कस्बे में दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया । पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर दीवान सिंह और उसके साथी रामचरण गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। लुट राशि 50हजार रुपये व बाइक जप्त । गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी (बोलेरो) पर पथराव कर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की। इस पर पुलिस ने अलग से मामला दर्ज किया।