रतनी फरीदपुर: जहानाबाद: राजद सांसद सुरेन्द्र यादव की मांग, ठनका से मौत पर परिजनों को 8 लाख मुआवजा व एक नौकरी मिले
जहानाबाद। शकूरबाद थाना क्षेत्र के पांडे चक गांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत के बाद राजद सांसद Surendra Yadav ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।