नौगावां सादात: गागन नदी का जलस्तर बढ़ा, खेतों में घुसा पानी, उड़द की फसल बर्बादी की कगार पर
नौगांवा सादात। तहसील क्षेत्र में गागन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से लकड़हैट और आलमपुरी गांव के किसानों की चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी खेतों में घुसने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान उड़द की फसल को बताया जा रहा है। खेतों में पानी भरने से उड़द के पौधों पर आए फूल झड़ने लगे हैं। वहीं लगातार पानी भरे रहने के कारण पौधे पीले पड़कर सड़ने लगे हैं।