दमोह संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित जननायक कार्यक्रम के तहत तहसील ग्राउंड में गोंड सभ्यता के महानायकों पर आधारित नाट्य-श्रृंखला लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है। सोमवार शाम राजा हीरा खान सिंह पर केन्द्रित नृत्य-नाटिका का दमदार मंचन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि भारत का इतिहास जनजातीय नायको के शौर्य और बलिदान से भरा है।