कासगंज: गौतम नगर में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत संगठन की बैठक हुई, कार्यकारिणी का गठन किया गया
गौतम नगर में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष गुलफान सिंह यादव ने एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में संगठन की कार्यकारी का गठन किया गया। जहां सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुखदेवी, और कोषाध्यक्ष पद पर ब्रह्म सिंह को नामित किया गया। मामले की जानकारी रविवार शाम 7:00 बजे मिली है।