बखरी: बखरी पुलिस ने विभिन्न मामलों में छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, हिरासत में लेकर भेजा कोर्ट
बखरी पुलिस ने विभिन्न मामलों के छह आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न मामले में वांछित था। जिसमें सोनमा के नवीन कुमार,अकहा के मोहम्मद जमशेद, करैंटांर के दिलीप पासवान, करणपुर के जागो सदा,लाल बहादुर सदा तथा बहोरचक के रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।