बखरी: बखरी में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष अभियान, 295 छात्राओं को टीका लगाया गया
बखरी के विभिन्न स्कूलों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत 295 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन दिया गया। इस अभियान का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि 9 से 14 वर्ष के उम्र की बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है।