बखरी: सुग्गा गांव में भटकती हुई बच्ची को पुलिस ने बरामद कर बालिका सुधार गृह, बेगूसराय भेजा
बखरी थाना के सुग्गा में भटकती हुई एक बालिका को पुलिस ने बरामद किया है। थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि गश्ती दल के पदाधिकारी को सुग्गा गांव में एक भटकती हुई बच्ची मिली। उसे थाना पर लाया गया। विधिवत सनहा दर्ज कर बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्ची को बालिका सुधार गृह बेगूसराय के उलाव भेजा गया।