नानपारा: बहराइच के दो ब्लॉकों में 'सशक्त गांव विकसित राष्ट्र' परियोजना के तहत सदस्यों को किया जा रहा प्रशिक्षित
रविवार 4 बजे विकास खण्ड नवाबगंज व मिहीपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रबंधक आदर्श मिश्रा ने बताया परियोजना जनपद बहराइच के 5 विकास खंडों नवाबगंज,मिहीपुरवा,बलहा,शिवपुर,रिसिया के 50 ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति को सशक्त बनाने के उद्देश्य साथ संचालित है।