लखीसराय: अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया विशेष रोको-टोको अभियान
सोमवार पूर्वाह्न 11:50 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से साझा की गई जानकारी के मुताबिक जिले में अपराध नियंत्रण, मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा रविवार एवं सोमवार के बीच रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष रोको टोको अभियान चलाया गया. इस क्रम में संदिग्धों व वाहनों की तलाशी ली गई.