आगरा: बिजली घर स्थित आगरा किला पर 19 फरवरी को मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी की जन्म जयंती: आयोजक विनोद नारायण पाटिल
Agra, Agra | Feb 18, 2024 19 फरवरी को बिजली घर स्थित आगरा किला पर छत्रपति शिवाजी की जन्म जयंती मनाई जाएगी। महाराष्ट्र के अंजिक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद नारायण पाटिल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कई अन्य मंत्री कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।