गुमला: सदर एसडीओ ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली
Gumla, Gumla | Jun 19, 2025 सदर एसडीओ राजीव नीरज ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। एसडीओ ने सदर अस्पताल के पर्ची काउंटर, अल्ट्रासाउंड कक्ष,इमरजेंसी वार्ड सहित अंदर और हॉस्पिटल के बाहर सभी स्थानों का मुआयना किया।