गुमला: खराब मौसम के बावजूद जिले के विभिन्न स्थानों पर बच्चों ने साइकिल रैली निकालकर दिया नशा उन्मूलन का संदेश
Gumla, Gumla | Jun 18, 2025 जिला प्रशासन के निर्देशन में नशा उन्मूलन एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के उद्देश्य से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की चुनौती के बावजूद बच्चों ने अद्भुत उत्साह एवं संकल्प का परिचय देते हुए साइकिल रैली में भाग लिया। सभी हाथ में पोस्टर बैनर पकड़े थे।