गुमला: गुमला में जाम से परेशान लोगों के लिए थाना प्रभारी ने बस एसोसिएशन के साथ की बैठक
Gumla, Gumla | Jun 18, 2025 गुमला शहर में जाम की समस्या से आमजन काफी परेशान है। प्रतिदिन लोगों को जाम की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड से निकलने के बाद शहर के मुख्य मार्गों में बसों की धीमी गति और सवारी को यत्र तत्र उतारने और चढ़ाने को लेकर भी सड़क पर जाम लगी रहती है। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।