गुमला: परिसदन भवन में झानद नेता ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ हर स्तर पर होगी जनगोलबंदी
Gumla, Gumla | Jun 18, 2025 झारखंड नवनिर्माण दल केंद्रीय समिति की बैठक गुमला स्थित परिसदन भवन में दल के केंद्रीय सदस्य सुकरा मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि सरकार संरक्षित भ्रष्टाचार के विरुद्ध व जनसमस्याओं का हल हेतु होने वाली आंदोलन की तैयारी के लिए हर स्तर पर जनगोलबंदी की जाएगी।