गाज़ियाबाद: 300 मीटर व उससे अधिक के प्लाटों पर मिली पार्किंग की छूट, जीडीए के मुख्य नगर नियोजक अजय कुमार सिंह ने दी जानकारी
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने नक्शा पास करने के अपने नियमों में बदलाव कर आम जनता को राहत दी है, जहां पहले 300 मीटर के भूखंड पर स्टिल्ट पार्किंग पास नहीं होने की वजह से फ्लैट मालिकों को अपने वाहन बाहर सड़कों पर खड़े करने की समस्या का सामना करना पड़ता था। वहीं अब 300 मीटर या उससे कुछ अधिक बड़े फ्लैट पर कुछ शर्तों के साथ स्टिल्ट पार्किंग पास कराई जा सकती है।