गाज़ियाबाद: कविनगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित इस्पात फोर्जिंग कंपनी में लगी आग, कड़ी मशक्कत में बाद पाया गया काबू
कविनगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित इस्पात फोर्जिंग कंपनी के कबाड़ में गुरुवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि आग की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।