गाज़ियाबाद: नगर निगम से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर सफाई कर्मचारियों ने दी मतांतरण की धमकी
बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर सफाई कर्मचारियों ने मतांतरण की धमकी दी है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गाजियाबाद जिले में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी।