गाज़ियाबाद: यूपी पुलिस की रेडियो शाखा की परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह बैठा दूसरा युवक, थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र के विधान पब्लिक स्कूल मेरठ रोड दुहाई पर उत्तर प्रदेश पुलिस की रेडियो शाखा की ऑनलाइन परीक्षा चल रही है। इसी परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि परीक्षा की दूसरी पाली में गिरफ्तार युवक किसी और के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।