गंगरार: गंगरार में मुकेश खटीक बने बास्केटबॉल खेल तकनीक अधिकारी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोजरो का खेड़ा के शारीरिक शिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल रेफरी मुकेश खटीक को माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा सत्र 2026–27 तक चलने वाली बास्केटबॉल अकादमी के लिए खेल तकनीक अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे देवगढ़ (राजसमंद) में खिलाड़ियों के चयन एवं इंटरव्यू हेतु 23 से 25 अप्रैल तक सेवई देंगे।