मुरैना: हरिगवां गांव: खेत की मेड बनी जान का दुश्मन, दो पक्षों में विवाद, तीन घायल, मामला दर्ज
Morena, Morena | May 11, 2026 माता बसैया थाना क्षेत्र के हरिगवा गांव में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती कर दिया है। वह पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।