नौगढ़: नौगढ़ ब्लाक सभागार में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, हेल्थ कार्ड वितरित किए गए
नौगढ़ ब्लॉक सभागार में बुधवार दोपहर 12 बजे को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कर वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों ने देखा। कार्यक्रम में चयनित लाभार्थियों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गयी।