मंडी: नगर निगम मंडी के स्वच्छता प्रहरियों ने रविवार को होली उत्सव के बाद शहर में चलाया सफाई अभियान- मेयर वीरेंद्र भट्ट
Mandi, Mandi | Mar 25, 2024 मंडी शहर में होली पर रविवार को बरसे गुलाल के बाद नगर निगम के स्वच्छता प्रहरियों ने शहर की साफ सफाई का जिम्मा संभाल लिया। फायर ब्रिगेड की मदद से निगम कर्मियों ने मंडी शहर के सेरी-चानणी से लेकर चौहट्टा और अन्य स्थलों को पानी से साफ किया। घंटों तक सफाई अभियान चला और अब शहर पहले की तरह साफ-सुथरा नजर आ रहा है।