मंडी: लंबाथाच महाविद्यालय में दिलाई मतदान करने की शपथ
Mandi, Mandi | Mar 25, 2024 सिराज क्षेत्र के लंबाथाच महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम थुनाग ललित कुमार ने उपस्थित छात्रों और अन्य अभिभावकों को इस बार के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मौजूद विद्यार्थियों और अन्य को मतदाता शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वीप नोडल ऑफिसर ओंकार सिंह, तकनीकी सहायक मणि चंद ने मुख्य अतिथि के साथ भाग लिया।