मंडी: धर्मपुर नलवाड़ मेले पर संकट के बादल
Mandi, Mandi | Mar 24, 2024 हर वर्ष चार अप्रैल से नौ अप्रैल तक होने वाले देव एवं नलवाड़ मेला धर्मपुर के आयोजन पर इस बार संकट के बादल छा गए हैं। यह मेला हर बार राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में होता है। इसके लिए उच्च न्यायालय से स्वीकृति ली जाती है। इसके बाद मेले का आयोजन होता है।मगर इस बार मार्च माह खत्म होने को आ गया है,लेकिन अभी तक मेले के लिए कोई विशेष तैयारी नहीं है।