मंडी: मंडी लोकसभा से कंगना रणौत BJP की प्रत्याशी
Mandi, Mandi | Mar 24, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने रविवार को 92 उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लिस्ट में सबसे बड़ा नाम उम्मीदवारी के तौर पर जो सामने आया है वह फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का है। पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।